अविवाहित बताकर धोखाधड़ी से किया विवाह, आरोपी गिरफ्तार

विवाह के लिए मध्यस्थ करने वाले भी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ संवाददाता दुर्ग, 24 दिसंबर। विवाहित होते हुए भी स्वयं को अविवाहित बताकर पीडि़ता के साथ धोखाधड़ी देकर विवाह करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने पूर्व हुए विवाह व तलाक, उम्र एवं नौकरी की जानकारी न देकर पीडि़ता को गुमराह किया और छल पूर्वक उससे विवाह किया था। विवाह मध्यस्थ करने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि 22 दिसंबर को पीडि़ता ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी विजय कुमार पांडेय के द्वारा अपने पूर्व में हुए विवाह व तलाक की बात, उम्र एवं अपनी नौकरी के संबंध में जानकारी न देते हुए गुमराह कर छलपूर्वक उससे विवाह किया है। विवाह में मध्यस्थ करने वाले व्यक्ति विद्ववासनी शुक्ला के द्वारा उक्त बातों की जानकारी होने के बावजूद भी उसने पीडि़ता को जानकारी न देते हुए विवाह संपन्न कराया था।