छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल बिक्री में 6.83% की वृद्धि

दोपहिया और कमर्शियल सेगमेंट में दिखी मजबूती
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल उद्योग ने वर्ष 2026 की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ की है। जनवरी 2026 में राज्य में कुल वाहन खुदरा बिक्री 6.83 प्रतिशत बढ़कर 71,714 इकाई पहुंच गई, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 67,130 था।
राडा (RADA) के वाइस प्रेसिडेंट कैलाश खेमानी ने बताया कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों में तेजी, बेहतर वित्तीय उपलब्धता और उपभोक्ता विश्वास में सुधार के चलते वाहन बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित राडा ऑटो एक्सपो ने बाजार में उत्साह का माहौल बनाया, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव जनवरी की बिक्री पर देखने को मिला।
दोपहिया वाहनों की मांग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
दोपहिया श्रेणी में सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। जनवरी 2026 में 51,293 दोपहिया वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 47,274 थी। इस प्रकार इस सेगमेंट में 8.50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।