भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष भाजपा से जुड़े 300 युवा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा दंतेवाड़ा प्रवास पर गुरुवार को पहुंचे। दंतेवाड़ा की ग्राम पंचायत धुरली में भव्य सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 300 युवाओं ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने सभी नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है। दंतेवाड़ा के युवा अब बदलाव के वाहक बन रहे हैं। आप सभी की ऊर्जा और समर्पण से संगठन और मजबूत होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हर कार्यकर्ता इस परिवार की रीढ़ है।
कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडा़मी,नवीन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, रामु नेताम उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,ओजस्वी मंडावी, सत्यजीत चौहान,कुणाल ठाकुर,पियूष सिंह,लोकेश साहू,अनु ठेठवार,कीर्ति पाढी,विकास दुआ, वीरेश मिश्रा, भावना परगनिया, विनय राजू,कामो कुंजाम और निखिल नाग प्रमुख रूप से मौजूद थे।