व्यापारियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान और बाजार विकास पर हुयी सार्थक चर्चा-पारवानी

श्री गुरुनानक चौक व्यापारियों से मिला कैट रायपुर, 24 जून। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजारों के सशक्तीकरण तथा व्यापारिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित कैट व्यापारी संवाद अभियान के अंतर्गत श्री गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री पारवानी ने बताया कि कैट के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान बाजार की वर्तमान परिस्थितियों, व्यापारिक सुरक्षा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, ई-वाणिज्य से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कराधान संबंधी विषयों तथा व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनेक रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। व्यापारियों की उन्नति ही बाजारों की समृद्धि और आर्थिक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि व्यापारी संवाद अभियान का उद्देश्य व्यापारियों तक पहुंचकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझना तथा उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना से जोडऩा है।