सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 16 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की सचिव गायत्री साय द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कार्यप्रणाली और सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। सचिव ने केंद्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा और पुलिस सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान केंद्र में रह रही महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आश्रय लेने वाली महिलाओं को उपलब्ध योजनाओं का लाभ दिया जाए।
साथ ही, जिन महिलाओं को कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उनके आवेदन तैयार कर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, अधिकार मित्र लोकेश यादव और सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।