केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

अंबिकापुर में पुतला दहन, माफी और कार्रवाई की मांग छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर, 29 जुलाई। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा और महिला कांग्रेस ने अंबिकापुर के घड़ी चौक में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं भाजपा सांसद के खिलाफ पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से माफी की मांग करते हुए भाजपा सांसद के बयान की भी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों की रिहाई के बाद उनका स्वागत किए जाने का मामला सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं था। साथ ही भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा कथित रूप से त्रश्वहृर्-ं युवतियों पर की गई टिप्पणी का भी विरोध किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संवाद का स्तर लगातार गिरा है, जिसका असर सामाजिक और राजनीतिक माहौल पर पड़ रहा है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से अपने पुराने आचरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहीं भाजपा सांसद की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मधु दीक्षित, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, मालती सिंह, जेनेबिब कुजूर, मेघा खांडेकर, रूही गजाला, गीता रजक, नुजहत फातिमा, चंचला सैंडिल, उर्मिला कुशवाहा, सरला राय, उर्मिला विश्वास, पूर्णिमा सिंह, शालिनी नंदा, ममता सिंह, रजनी महंत, साधना कश्यप, अनिता सिंह, कुलवंत कौर सोज, श्याम बाई, पिंकी, अंजुम निषाद, प्रतिमा सोनी, अनुराधा सिंह, रेनी कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।