भाजपा रायपुर जिला का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न .

भाजपा रायपुर जिला का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न .

विज्ञप्ति 

भाजपा रायपुर जिला का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न –

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भाजपा रायपुर जिले की कार्यशाला आज 27 फरवरी को एकात्म परिसर जिला कार्यालय में आहूत की गयी | जिसके उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकंडेय एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने की | 

सत्र में मुख्य रूप से डॉ. मारकंडेय ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण में व्यक्तित्व निर्माण से संगठन निर्माण एवं संगठन से राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से कार्यकर्ताओ को परिचित कराया जाता है | राष्ट्रवाद हमारे कार्यकर्ता के आचरण में दिखे ऐसे विषयों के साथ राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाता है | 

जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं से सकारात्मक विचार के साथ इस महाभियान में प्रशिक्षण को ग्रहण करने का आग्रह किया | रायपुर के कार्यकर्ताओ का यही सकारात्मक भाव इस बार के विधानसभा चुनाव में सफल होते हुए दिखा | 

द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अवधेश जैन प्रशिक्षण प्रभारी भारतीय जनता पार्टी एवं अध्यक्षता श्री दिनेश सुंदरानी ने की | डॉ. अवधेश जैन ने सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत एवं नागरिक कर्तव्य बोध जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के सामने रखे | 

तृतीय सत्र में विधानसभावार चर्चा हुई जिसमे आने वाले समय में मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई |

चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजीव सिंह रायपुर संभाग सह-प्रभारी एवं सत्र के अध्यक्षता श्री राजेंद्र शर्मा जिला प्रभारी रायपुर के द्वारा की गयी| डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, AI इन सभी का प्रयोग अपनी राजनैतिक कार्यो में किस प्रकार करें | इसकी विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओ को दी |  

पंचम सत्र जो की समापन सत्र भी था इसमे मुख्य वक्ता के रूप में श्री नंदन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्षता श्री हेमंत पाणीग्रही ने की | श्री नंदन जैन ने कहा की इस देश में दो विचारधारा है एक राष्ट्रवाद और दूसरी साम्यवाद | हमारे विपक्षी साम्यवादी विचारधारा पर काम करते हुए जनता को एक दुसरे से लड़ाना अमीर को गरीब से लडाना जाती के आधार पर लोगों को लड़ाना इन्ही सब विचारों पर आज तक काम करते आये है, इसके विपरीत हमारी विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है जिसमे हम भारत को जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं अपनी माता मानते है | दीनदयाल जी के अन्त्योदय की विचारधारा को लेकर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विकास के नए आयाम गढ़ रहे है | 

आज की प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यरूप से प्रदेश मंत्री अमित साहू,शताब्दी पाण्डेय, नंदकुमार साहू,अमरजीत छाबड़ा,मिर्जा एजाज बेग, सूर्यकांत राठौर,सुभाष तिवारी, अशोक पाण्डेय, प्रभा दुबे, प्रशिक्षण अभियान जिला संयोजक एवं महामंत्री अमित मैशेरी, महामंत्री गुंजन प्रजापति, उपाध्यक्ष सत्यम दूबा,नवीन शर्मा, अकबर अली, जीतेन्द्र धुरंधर, संजय तिवारी, अर्चना हुकरे, श्रद्धा मिश्रा, रंभा चौधरी,अनीता देवांगन, अनूप खेलकर, रोहित द्विवेदी, राजकुमार राठी,शिवजलम दुबे, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, विशाल भूरा, अभिषेक श्रीवास्तव, रोहित भारद्वाज,रविन्द्र सिंह ठाकुर, तोषण साहू, सदाशिव सोनी, मधुसुदन शर्मा, सुरेश पटेल, कृतिका जैन, अर्पित सूर्यवंशी,अखिलेश कश्यप, रजियंत ध्रुव, पंकज जगत, ओमप्रकाश साहू, जीशान सिद्दीकी एवं मंडल अध्यक्ष व मंडल की प्रशिक्षण टोली और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

रोहित द्विवेदी 

मीडिया प्रभारी 

भाजपा रायपुर