महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 30 जुलाई। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज युवाओं और महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के विरोध में बीजेपी सांसद कंगना रनौत का व नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का राजीव भवन के समक्ष पुतला दहन किया गया । इस दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा के कई नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं और युवाओं का सम्मान सर्वोपरि है तथा किसी भी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने पद और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं एवं युवाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि सांसद कंगना रनौत एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को अपने कथित अमर्यादित बयानों और विवादित टिप्पणियों को लेकर देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा भूलते जा रहे हैं।महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अमर्यादित या असंवेदनशील टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा सांसद कंगना रनौत केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, वीरेंद्र परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,सूर्यापानी,महामंत्री अभिषेक नायडू,अल्ताफ उल्ला खान, रविशंकर तिवारी,मंडल अध्यक्ष वेंकट राव,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, आदि मौजूद रहे।