वाहन ने युवक को टक्कर मारी, सिर में धंसी गिट्टी:सिंगरौली में खुटार मार्ग पर हादसा, सड़क किनारे पड़ा रहा घायल; तमाशबीन बने रहे लोग

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में खुटार मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह सड़क किनारे पड़ा रहा, जबकि काफी देर तक मौजूद लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आए। घायल युवक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना रजमिलान के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके सिर में गिट्टी का बड़ा टुकड़ा धंस गया। तमाशबीन बने रहे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने की पहल किसी ने नहीं की। इसी दौरान क्षत्रिय कुलवंत संगठन के सदस्य वहां पहुंचे और युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। संगठन के सदस्यों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना माड़ा थाना पुलिस तक पहुंची। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात घटना की मौखिक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने तक घायल युवक को अस्पताल भेजा जा चुका था। शनिवार को मामले में औपचारिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वाहन की टक्कर से हुई। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। युवक की हालत स्थिर डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।