टीकमगढ़ नपा में डिप्टी कलेक्टर प्रशासक नियुक्त:अध्यक्ष पद रिक्त होने पर अंजली शर्मा को मिला प्रभार

टीकमगढ़ नगर पालिका में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को पद से हटाए जाने के बाद, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को अध्यक्ष की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रभार सौंपा गया है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 7 अप्रैल को अब्दुल गफ्फार को अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी किया गया था। इसके परिणामस्वरूप टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। राज्य शासन ने परिषद और जनहित में कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। अंजली शर्मा को प्रभार मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 346 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन ने अंजली शर्मा, डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ को अध्यक्ष की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्षद अब्दुल गफ्फार को टीकमगढ़ नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया था। लगभग डेढ़ महीने पहले उन्हें 9 बिंदुओं के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर नोटिस जारी किया गया था। इन आरोपों की जांच के बाद, 7 अप्रैल को उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी किया गया था, क्योंकि आरोप सही पाए गए थे।